म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड के आश्रम मोड़ स्थित पूजा पंडाल में रविवार को शारदीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। पंडित आदित्य नारायण दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। यजमान सौरभ राय ने पूजा में शामिल होकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजन किया और कथा श्रवण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।नवरात्रि के प्रथम दिन पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष विशाल अग्रहरि सहित सौरभ मद्देशिया, दिनेश जायसवाल, रामचंद्र दुबे, प्रीतम सिंह, प्रशांत दुबे, गोलू सिंह, किशन, सुनील, प्रवीण यादव, राजेश कुमार, उज्ज्वल राय, पप्पू, संदीप और गुड्डू दुबे समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
ग्रामीण अंचलों में भी हुई मां शैलपुत्री की आराधना
म्योरपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्रि पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। खैराही, रनटोला, रासपहरी, किरविल, कुंडाडीह सहित म्योरपुर कस्बे और अन्य ग्राम पंचायतों में लोगों ने पूजा पंडालों के साथ अपने घरों में भी मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। सुबह से ही देवी मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।