मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील, हादसों का बढ़ा खतरा

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड क्षेत्र से गुजरने वाला मुर्धवा-बीजपुर मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गहरे गड्ढ़ों के चलते आएदिन दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
म्योरपुर कस्बा, लिलासी मोड़, रासपहरी, आश्रम मोड़ और रनटोला रेलवे फाटक के पास सड़क पर कई गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह पूर्व ही विभाग द्वारा गड्ढों को भरवाया गया था, लेकिन दोबारा गड्ढे बन जाने से सड़क की गुणवत्ता और मरम्मत व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। read more:https://pahaltoday.com/sdm-holds-public-meeting-in-bambhiva-all-three-cases-resolved-on-the-spot/ग्रामीणों ने मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के दुर्गम हिस्से कुंडाडीह में सड़क के दोनों ओर मौजूद विशाल चट्टानों को हटाने, बेचन चढ़ाई, जमतीहवा नाला और आरवाई सिंह घाटी में सड़क की ऊंचाई व चैड़ाई बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन स्थानों पर सड़क संकरी और दुर्गम होने के कारण दुर्घटना का खतरा अधिक रहता है। स्थानीय ग्रामीण आनंददेव, रामानंद, हीरालाल, अशोक मौर्या, प्रशांत दुबे, बबई सिंह मरकाम, विजय, अरुण सोनी, धर्मेंद्र शर्मा और आशीष अग्रहरि समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढों को तत्काल भरवाकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उधर इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता श्रीकेश सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *