ललितपुर। स्वर्गीय जितेन्द्र साहू सीए की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्राम जाखलौन में बुधवार को समाजसेवा और जनकल्याण को समर्पित बहुआयामी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में देवदूत फाउंडेशन तथा लायंस क्लब ललितपुर (बुन्देलखण्ड) ने सहयोग किया। read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/शिविर के दौरान रक्तदान, देहदान, अंगदान एवं जागरूकता, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नशामुक्ति जनजागरण और वृक्षारोपण जैसे विभिन्न सेवा कार्य संपन्न हुए। कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संस्था द्वारा यह चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीण अंचलों में रक्तदान को लेकर अब भी अनेक भ्रांतियां व्याप्त हैं, जिसके कारण लोग आगे आने से हिचकिचाते हैं। इसके बावजूद शिविर में 3 महिलाओं सहित कुल 13 लोगों ने रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वाली महिलाओं में डॉ. नयन श्री साहू, सानिया साहू एवं निधि साहू प्रमुख रहीं। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा की चिकित्सा टीम एवं लाल पैथ लैब, ललितपुर यूनिट के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 150 से अधिक लोगों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. छत्रपाल सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विमल कुमार यादव, एल.टी. सूरज कुमार, एल.ए. मनोज सोनी, वार्ड बॉय जितेंद्र राजपूत एवं भवानी यादव सहित सीएचसी स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान एक व्यक्ति ने देहदान का संकल्प पत्र भरकर मानव सेवा का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्व. जितेन्द्र साहू की स्मृति में प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक खुशाल चन्द्र साहू, संयोजक ज्योति सिंह लोधी, अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री रामस्वरूप पटेल, उपाध्यक्ष अनिल साहू, ट्रस्टी धनंजय यादव, अंकुर शानू बाबा, अखिलेश साहू, मनीष पटवारी, निहाल चन्द्र एवं सब्बीर मंसूरी उपस्थित रहे। वहीं देवदूत फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अरविंद सिंह बुंदेला अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। लायंस क्लब ललितपुर (बुन्देलखण्ड) के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, सचिव उमाशंकर चौबे, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, केपी राजा एवं बीके पाल सहित अनेक समाजसेवियों ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस बहुआयामी सेवा शिविर ने रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाकर जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र सिह बुन्देला मुन्डे राजा, संचालन सुरेश प्रकाश कोतें ने किया इस दौरान ग्राम के बरिष्ठ नागरिक महेन्द्र सिंह बुन्देला, जगदीश जैन, आत्माराम, विवेक जैन, राजेश, भगवान दास, रामकुमार साहू, दीपक जैन, अंकित जैन, इकरार शाह, हुसैन शाह, विजय सिंह, प्रवीण यादव, रानू खांन, जहेश साहू, रामपाल सिंह, विहारी लाल साहू मौजूद रहे