सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला ने पौधरोपण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान महज पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान एवं स्मृति में पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि वह एक दिन वृक्ष का रूप ले सके।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यस्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण को जनअभियान का रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाता है। इसी भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सामूहिक जिम्मेदारी बनाना होगा। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी नियमित देखभाल कर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा वातावरण दिया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस पहल के जरिए राष्ट्रप्रेम, मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।