केएलजीएम इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, 61 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित

Share

नकुड़ (सहारनपुर)। केएलजीएम इंटर कॉलेज में श्री सीताराम वर्मा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र वर्मा शास्त्री एवं स्वर्गीय श्रीमती विमला वर्मा की स्मृति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा कुल 61 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमन कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का एवं छात्र प्रशांत को 10-10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आरती एवं ऊफरा को 5-5 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का को 3 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा चारू गुर्जर एवं रौनक को 10-10 हजार रुपये, दिव्यांश सैनी को 5 हजार रुपये तथा नंदनी पाल को 3 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमन कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और अन्य छात्र-छात्राएं भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित होते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य शरद कुमार वर्मा, ललित कुमार वर्मा, प्रबोध कुमार वर्मा, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, पूनम वर्मा, रोहित वर्मा, डॉ. प्रभात कुमार वर्मा एवं डॉ. निकुंज वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक सरस कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, सदस्य विजेंद्र कुमार शर्मा तथा प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। समारोह में सहेंद्र पाल सिंह, संध्या सिंह, संजय राणा, संदीप कुमार, अरुण कुमार, पूनम सिंघल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता सुभाष गुप्ता ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *