जीएसटी अनुपालन पर व्यापारियों के साथ बैठक, समय से रिटर्न दाखिल करने पर जोर

Share

बहराइच। राज्य कर विभाग खण्ड-2, बहराइच द्वारा बुधवार को औषधि, फार्मास्यूटिकल, मेडिकल उपकरण एवं संबंधित उत्पादों के व्यापार से जुड़े करदाताओं के साथ जीएसटी अनुपालन एवं जागरूकता संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में करदाताओं को जीएसटीआर-1 एवं जीएसटीआर-3बी समय से दाखिल करने, जीएसटीआर-2बी से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का मिलान करने तथा पात्र आईटीसी का ही दावा करने के लिए जागरूक किया गया।बैठक के दौरान बुक ऑफ अकाउंट्स के रखरखाव और जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में आ रही तकनीकी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। फार्मास्यूटिकल व्यवसाय की विशेष प्रकृति को ध्यान में रखते हुए एक्सपायर दवाइयों, सेल्स रिटर्न, क्रेडिट/डेबिट नोट्स, फ्री सैम्पल, बैच एक्सपायरी के आधार पर स्टॉक प्रबंधन, सही एचएसएन कोड एवं कर दर, बी2बी/बी2सी आपूर्ति, ई-इनवॉइस और ई-वे बिल से संबंधित महत्वपूर्ण अनुपालन बिंदुओं पर भी जानकारी दी गई।

read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राज्य कर खण्ड-2 अहमद यासिर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देना तथा व्यापारियों की व्यवहारिक समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने सभी करदाताओं से समय पर रिटर्न दाखिल करने और जीएसटी नियमों का सही अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।इस अवसर पर बहराइच केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, महासचिव मनोज बंसल, गाजी मेडिकल हॉल से सै. ताजुल हुदा, शौर्य मेडिकल्स से संजय अग्रवाल, नरसिंह फार्मा एंड सर्जिकल से अंकित बंसल, नीतिश फार्मा से राजेन्द्र पटवारी, रितेश फार्मास्यूटिकल्स से रितेश अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। साथ ही सहायक आयुक्त राज्य कर संदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक आशुतोष सिंह एवं अमरीश तिवारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *