बेहट। कस्बे के जनता इंटर कालेज के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।रविवार को प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद सागर अपने विद्यालय के प्रांगण में प्रदेश शासन के निर्देशन में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थीगण, कैडेट्स तथा स्वयंसेवक अपने घरों, खेतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके बाद में भी इन रोपित पौधों की उचित देखभाल करने का संकल्प लें। ताकि हमारे आसपास का पर्यावरण प्रदूषण मुक्त रह सके। इससे मानव सहित सभी जीव जातियों का अस्तित्व इस पृथ्वी पर बना रहेगा।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ इस अवसर पर विद्यालय की एनसीसी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कैडेट्स व स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में बरगद, पीपल, शीशम, अमरुद व नीम आदि का वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार गौतम, जिनेंद्र गुप्ता, हर्ष धीमान, मोहन सिंह सहित अनेक अध्यापकगण तथा स्वयंसेवक वकैडेट्स उपस्थित रहें।