एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के तहत लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर वृहद् वृक्षारोपण

Share
लखनऊ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एवं वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को राजधानी लखनऊ के विभिन्न स्थलों पर वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के समरस वन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 5,500 पौधों का वृहद् वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक राजेश्वर सिंह, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, कुलपति प्रो. आर. के. मित्तल, डॉ. रेणु सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि माँ, मातृभूमि और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध भारत की अमूल्य धरोहर प्राप्त होगी।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/
इसी क्रम में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कुकरैल वन क्षेत्र में आयोजित वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उन्होंने वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही ‘रन फॉर ग्रीन’ मैराथन एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह एवं मुकेश शर्मा, विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, जिलाधिकारी विशाख जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह, डीएफओ शितांशु पाण्डेय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।इसी क्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट एक मंडल के बूथ संख्या 193 स्थित तुलसी पार्क, गीता पल्ली में दस वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक नागरिक से पौधारोपण एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का अनुरोध किया। वहीं लखनऊ उत्तर विधानसभा के भरतेन्दु वार्ड स्थित पल्टन छावनी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल एवं टिंकू सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष कुमकुम राजपूत एवं सौरभ वाल्मीकि, मण्डल अध्यक्ष संजय तिवारी एवं बृज किशोर पाण्डेय, पार्षद मान सिंह यादव, दिव्यांशी शुक्ला, सी.के. वर्मा, वन विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।इसी अभियान के अंतर्गत एलडीबी प्रांगण, लखनऊ में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने भूमि विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर के साथ आंवले का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि भाजपा लखनऊ महानगर के सभी 2,515 बूथों पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनभागीदारी को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *