पयागपुर पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी के मामले में चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान व नकदी बरामद

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। पयागपुर थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु व सफेद धातु के आभूषण तथा 4,035 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी पयागपुर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बबया तिराहा, रुकनापुर के पास से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान कमलेश चौहान, श्याम उर्फ सोनू चौहान, मुन्ना उर्फ मुन्ना चौहान तथा अर्जुन उर्फ सतीश के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। चोरी का सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों में पीली धातु के अगूंठी, मंगलसूत्र, सफेद धातु के जेवर तथा अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा 4,035 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। कई मामलों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनमें से मुख्य आरोपी कमलेश चौहान के खिलाफ बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य तीन आरोपियों के विरुद्ध भी पयागपुर सहित विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमापुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 317(4) बीएनएस सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमित प्रकाश के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र, उपनिरीक्षक शिवप्रताप पाण्डेय, हेड कांस्टेबल आफताब अहमद, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल आशीष चौहान तथा कांस्टेबल मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक ने टीम की सफलता पर सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *