मुरादनगर में नकली किताबों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, नामी प्रकाशकों की पायरेटेड पुस्तकें बरामद

Share

मुरादनगर। थाना क्षेत्र के राधेश्याम फेस-1 इलाके में पुलिस ने नकली किताबों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए भारी मात्रा में पायरेटेड पुस्तकें बरामद की हैं। कार्रवाई शिकायतकर्ता ललित सरदाना की सूचना पर की गई, जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रसिद्ध प्रकाशकों भारती भवन और धनपत राय पब्लिकेशन के नाम से छापी गई बड़ी संख्या में कथित नकली किताबें बरामद कीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन पुस्तकों को ऑनलाइन माध्यम से बेचा जा रहा था। बरामद पुस्तकों में कक्षा 9 और 10 की गणित एवं अर्थशास्त्र विषय की पुस्तकें शामिल हैं।पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मोहित पुत्र सूरज सिंह को चिह्नित किया है। जांच में यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नकली किताबों की छपाई, सप्लाई और ऑनलाइन बिक्री में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *