साइबर ठगी के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share
भदोही। थाना गोपीगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजीजुल साइबर ठगी और दूसरे आपराधिक कामों में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल और सिम कार्ड के अवैध नेटवर्क में शामिल था। उसे मुखबिर की सटीक सूचना पर पकड़ा गया।  एसपी अभिनव त्यागी बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से दो बोरियों में अलग-अलग कंपनियों के कुल 889 मोबाइल फोन (स्मार्टफोन, टैबलेट और कीपैड) बरामद किया गया है। इसके अलावा, एक बोरी में 930 सिम कार्ड, मोबाइल स्क्रैप और डिस्प्ले स्क्रीन भी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि  पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से आकर गोपीगंज की नई बस्ती में किराए के मकान में रहता था। वह कबाड़ और चोरी के मोबाइल फोन सस्ते दामों पर खरीदता था। इन पुराने और खराब मोबाइलों से उपयोगी पार्ट्स जैसे मदरबोर्ड, डिस्प्ले और कैमरा निकालकर उन्हें असेंबल करता था। इससे वह कस्टमाइज्ड क्लोन फोन तैयार करता था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड और स्क्रैप पार्ट्स का इस्तेमाल साइबर अपराधों में होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इनकी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि पुराने मोबाइलों से मिले डेटा और डिजिटल पहचान का गलत इस्तेमाल कर फर्जी कॉल या दूसरे साइबर अपराध किए जा सकते हैं। बरामद सिम कार्ड और दूसरे तकनीकी सबूतों की जांच की जा रही है। इससे साइबर अपराध से जुड़ी संभावित कड़ियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को गिरफतार धाराओं में जेल भेज दिया। इस मौके पर एएसपी शुभम अग्रवाल सहित आरोपी को गिरफतार करने वाली संयुक्त की में शामिल पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *