बहराइच l बहराइच में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां दोहरी नागरिकता के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाबागंज निवासी रामकृष्ण वर्मा की तहरीर पर रूपईडीहा थाने में यह कार्रवाई की गई है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नेपाल के बाके जिला निवासी अमिताश, कौशलेन्द्र और पूजेंद्र ने कथित रूप से अवैध तरीके से भारत की नागरिकता हासिल कर ली और इसी के आधार पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर रूपईडीहा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा क्षेत्राधिकारी नानपारा को सौंपा गया है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/सीमा क्षेत्र में दोहरी नागरिकता और जमीन कब्जाने जैसे आरोपों से हड़कंप मच गया है। पुलिस अब दस्तावेजों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन पड़ताल में जुटी है।