गाजियाबाद। जनपद में भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) ने सख्त कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।read more:https://pahaltoday.com/shivoham-yoga-created-awareness-about-yoga/जानकारी के अनुसार 220 केवी मुरादनगर–बापूधाम लाइन का कंडक्टर पिछले सप्ताह अचानक टूट गया था, जिससे बापूधाम, मुरादनगर, मोदीनगर और आसपास के क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही,भीषण गर्मी के दौरान बिजली गुल होने से हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पतालों की सेवाओं और पानी की सप्लाई पर भी इसका असर पड़ा। आरोप है कि ब्रेकडाउन की सूचना मिलने के बावजूद संबंधित अधिशासी अभियंता द्वारा वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। साथ ही लाइन बहाली में भी लापरवाही बरती गई, जिससे फॉल्ट ठीक होने में तय समय से अधिक देरी हुई और स्थिति गंभीर होती चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपीपीटीसीएल के प्रबंध निदेशक मयूर माहेश्वरी ने जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद अधिशासी अभियंता राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।