मोदीनगर में व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दामन, युवाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

Share

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा सांसद डॉ राजकुमार सांगवान की उपस्थिति में बुलाई गई प्रेस वार्ता के दौरान व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े सैकड़ो लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की नीतियों एवं नेतृत्व से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को नगर के मोहन पार्क में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रालोद पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन विस्तार किया गया।जिसमें
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह की जनहितकारी नीतियों, किसानों,युवाओं,व्यापारियों एवं सर्व समाज के प्रति सकारात्मक सोच और मजबूत नेतृत्व से प्रभावित होकर व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों सम्मानित नागरिकों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
यह सदस्यता अभियान राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह चौधरी सहित बागपत लोकसभा सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में व्यापारियों,युवाओं एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।जिन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल आज किसानों, व्यापारियों,युवाओं एवं सर्व समाज की आवाज बनकर उभरा है। चौधरी जयंत सिंह की सरल कार्यशैली एवं विकासवादी सोच से समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है।वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख सम्मानित साथी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकुल कुमार गर्ग,प्रदीप तायल,अश्वनी कौशिक,ठाकुर बलदेव सिंह, सुनील चावला,विकास गोयल, विकास नरूला,पुष्पेंद्र त्यागी, हितेश अग्रवाल,मनोज गुप्ता, मनोज कुमार चुनाभट्टी,अतुल कंसल,नितिन मित्तल,शिव कुमार शर्मा,अंशुल सचदेवा, मनन शर्मा,मनोज चौधरी, विक्की शर्मा,नरेश जाटव, दीपक जाटव,दीपक सेन, गफ्फार तोमर,योगी,अरुण चौधरी मांगे,जय भगवान, विकास चौधरी आबूपुर,आशु गौतम,अनुज,कपिल नेगी, सचिन शर्मा,कार्तिक,अभिषेक चौधरी,अमित चौधरी,राजेंद्र शर्मा,सिद्धार्थ त्यागी,शिवम माहेश्वरी,प्रदीप शर्मा,योगेश पांचाल,तेजू टेंट वाले,अनमोल विनायक,गौरव,बबलू,पवन, बोधी चौधरी,प्रमोद चौधरी मनौटा वाले,कुलदीप कुमार, सचिन जिंदल,चंद्रपाल कश्यप, कौशल गर्ग,पंकज गोयल, अमित चौधरी,मनोज कुमार, शुभम तोमर,मोनू,दीपक कुमार, अंकित प्रजापति,कन्हैया प्रजापति,सुनील गुप्ता,अनमोल,
सत्तार चौधरी,शाहनवाज चौधरी,साजिद चौधरी,उस्मान गनी,मारूफ चौधरी,महबूब खान,फरमान अली,गुलफाम अली,उम्रदराज चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।read more:https://pahaltoday.com/body-board-meeting-was-organised-in-rasulabad-nagar-panchayat-auditorium/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा राष्ट्रीय लोकदल किसानों, व्यापारियों,युवाओं एवं गरीबों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है। चौधरी जयंत सिंह जी की राजनीति सामाजिक सौहार्द, विकास और सम्मान की राजनीति है।राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर उभरेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से— राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह उत्तर प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी,राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव बालियान,महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉ.पूनम गर्ग,  महिला जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी,अरुण भूलन,क्षेत्रीय अध्यक्ष,रामभरोसे मौर्य,सत्येंद्र तोमर,चौ तेजवीर डबाना, ललित सैन,के पी प्रमुख,वीरेंद्र प्रधान,मोदीनगर अध्यक्ष मनोज त्यागी,विधानसभा अध्यक्ष आलोक चौधरी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पन तेवतिया
विनोद चौधरी,योगेंद्र पतला, नरेंद्र सिंह,विनोद गौतम,योगेश फफराना,जयबीर नेहरा,मनीष जांगड़ा,रणवीर मलिक,सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *