मैथिली ठाकुर भी हैं मंत्री की रेस में, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी

Share

 पटना। बिहार की सियासत में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर जारी अटकलों पर अब विराम लग गया है।आगामी 7 मई, गुरुवार को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए सुरक्षा के अत्यंत कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वीवीआईपी हस्तियों के आगमन को देखते हुए ब्लू बुक के नियमों के तहत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक के पूरे मार्ग और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।read more:https://khabarentertainment.in/online-training-of-public-service-center-operators-regarding-census-2027-adm-gave-important-instructions/मंत्रिमंडल के इस पहले विस्तार में एनडीए के घटक दलों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश साफ दिख रही है। सूचनाओं के अनुसार, इस बार पुराने अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया गया है, हालांकि कुछ नए नामों को भी मौका मिलने की प्रबल संभावना है। भारतीय जनता पार्टी के खेमे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। इसके अलावा अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र रौशन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर और सुरेंद्र मेहता जैसे दिग्गज नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। रेस में संगीता कुमारी, मैथिली ठाकुर और नीतीश मिश्रा जैसे नाम भी शामिल हैं, जो भाजपा के सामाजिक समीकरणों को मजबूती दे सकते हैं। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से भी अनुभवी नेताओं की फौज मैदान में है। श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और जमा खान जैसे पुराने मंत्रियों की वापसी तय मानी जा रही है। इनके साथ ही रत्नेश सदा और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा जैसे नामों पर भी मुहर लग सकती है। एनडीए के अन्य सहयोगियों की बात करें तो लोजपा (रामविलास) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह, हम से संतोष सुमन और रालोमो से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह मिलना निश्चित माना जा रहा है। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और नितिन नवीन जैसे शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे, जो बिहार की नई सरकार को अपना समर्थन और आशीर्वाद देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *