बीजपुर में भगवान जगन्नाथ की निकाली गई बहुदा यात्रा

Share

बीजपुर,सोनभद्र। रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति एवं रिहंद पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा का समापन शनिवार को बहुदा यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर तक निकली इस पावन यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के रथ को खींचकर पुण्य अर्जित किया।कल्याण केंद्र से प्रारंभ हुई बहुदा यात्रा ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जय जगन्नाथ के गगनभेदी उद्घोषों के बीच रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु नृत्य-गान करते हुए भगवान के दर्शन-पूजन में भावविभोर नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी.सी. साहू ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा, प्रेम और मानवता का भी संदेश देती है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यक्रम में राजा की भूमिका निभाने वाले कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने भगवान जगन्नाथ से देश एवं समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। शोभायात्रा में परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, एन.एस. कोरंगा, अमित सिक्दर, जी.सी. साहू, सुनील बास्के, आर.एन. वर्मा, महासचिव प्रमोद द्विवेदी, शशांक मालवीय, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अनंत मोहन, बीएमसी अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस.एन. पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी एवं रिहंद पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *