बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित टाउन हॉल में बुधवार को आउटसोर्स कार्मिकों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणा का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत एवं एमएलसी अंगद सिंह रहे। मातृत्व शिशु एवं बालिका हितलाभ योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन सहायता सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि व हितलाभ प्रदान किए गए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण भी किया गया। अधिकारियों ने आउटसोर्स कार्मिकों के बढ़े पारिश्रमिक से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों एवं आउटसोर्स कार्मिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके अधिकारों और सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा। सहायक श्रम आयुक्त अमित प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रहा है। पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आउटसोर्स कार्मिक और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।