सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। कोटवा धाम से बदोसराय जाने वाले मुख्य मार्ग पर सत्यनाम पुरवा बाईपास के पास सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा हो गया है। गड्ढे में बारिश का पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। रात के समय अंधेरा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क के बीच बने गड्ढे के कारण सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों को हो रही है। अचानक गड्ढा सामने आने पर वाहन असंतुलित होने का खतरा बना रहता है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो गई है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। भाजपा नेता नागेंद्र सिंह ने भी जनहित में गड्ढे में मिट्टी भराई कराने के साथ सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके और संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।