ललितपुर मेडीकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड बना रिफर सेन्टर – बु. वि. सेना 

Share
ललितपुर । बु.वि. सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कंपनी बाग में  बु. वि सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  बैठक में विगत दिवस जिलाधिकारी  द्वारा ललितपुर राजकीय मेडीकल कॉलेज में छापा मारने और छापे के दौरान नदारद चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ के नदारद रहने तथा अपने दायित्वों का उचित प्रकार से निर्वहन न करने पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि ललितपुर का राजकीय मेडीकल कॉलेज घोर अव्यवस्था का केन्द्र बन चुका है। यहां पर उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से तमाम चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ नदारद रहकर अपना पूरा वेतन प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर गायब रहने वाले चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने उपस्थिति हस्ताक्षर कई दिनों के एकमुश्त कर देते हैं और तो और हद तब होती है जब कुछ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने आने वाले दिनों के भी हस्ताक्षर एडवांस में कर दिए ।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि आगामी समय में ललितपुर मेडीकल कॉलेज में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की बायोमेट्रिक एवं फेस स्क्रीनिंग की जांच की व्यवस्था की जाये जिससे बहुत हद तक नदारद रहने वाले चिकित्सकों पर लगाम लगाई जा सकती है।मेन्युनली उपस्थिति हस्ताक्षर पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इसके अलावा ड्यूटी पर रहने वाले चिकित्सकों एवं स्टाफ की दो माह की लोकेशन को भी ट्रेस किया जाना आवश्यक है। बु. वि.सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में घोर अव्यवस्था का आलम है । यहां पर चिकित्सकों और स्टॉफ की मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं । इलाज करने से पहले मरीजों से दुर्व्यवहार किया जाता है तथा जांच के नाम पर टालामटोली की जाती है ।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ललितपुर मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पिछले दिनों मरीजों की जांच करके यह पता लगाया जाये कि जिन मरीजों को पिछले दिनों रिफर किया गया है क्या वो वास्तव में रिफर योग्य थे कि नहीं।उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन से मांग की कि मेडीकल कॉलेज में व्याप्त घोर अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाकर मात्र रिफर सेन्टर बनने से रोका जाये अन्यथा बु. वि. सेना उग्र आन्दोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी।बैठक में बु.वि. सेना के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार कुशवाहा,पं.मुन्ना त्यागी, मोहम्मद फईम, प्रकाश पेन्टर,शशि राजा, देवेन्द्र राजा, रामसिंह राजपूत,संजू राजा,करन यादव, सुरेश झा,संजय चौहान, प्रिंस, ओमप्रकाश, गफूर खां, अखिलेश राजपूत, आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *