गाजीपुर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत गाजीपुर में नए जिलाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के चयन की कवायद तेज हो गई है। रविवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक पूनम पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन सृजन अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उनके साथ पीसीसी पर्यवेक्षक मनीष मोरेलिया एवं पीसीसी ऑब्जर्वर धर्मेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।पर्यवेक्षक दल के गाजीपुर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बूथ एवं जमीनी स्तर के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईसीसी पर्यवेक्षक पूनम पासवान ने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व जिला संगठन की कमान ऐसे ईमानदार, कर्मठ, योग्य और जनसरोकार के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने वाले लोकप्रिय कार्यकर्ता को सौंपना चाहता है, जो सभी वर्गों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में सक्षम हो।उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर व्यापक स्तर पर रायशुमारी की जाएगी। कार्यकर्ताओं, बूथ पदाधिकारियों, सामाजिक लोगों, स्थानीय पत्रकारों तथा पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों से संवाद कर संभावित दावेदारों के संबंध में फीडबैक लिया जाएगा। पर्यवेक्षक दल गाजीपुर में करीब एक सप्ताह तक रहकर जमीनी स्थिति का जायजा लेगा और अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपूनम पासवान ने बताया कि पर्यवेक्षक दल की रिपोर्ट 30 अगस्त तक केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की संभावना है, जिसके बाद सितंबर माह में नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान का आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कोई सीधा संबंध नहीं है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला एवं शहर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी देना है।उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से कांग्रेस को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। संगठन सृजन अभियान के जरिए पार्टी की स्थानीय स्तर पर गतिविधियों को गति देने के साथ ही कार्यकर्ताओं और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह, जनार्दन राय, जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुसाफिर बिन्द, माधव कृष्ण, प्रकाश राय, धर्मेंद्र, हामिद अली, मंसूर जैदी, ओमप्रकाश पासवान, महेश राम, अयुब, आशुतोष गुप्ता, राम नगीना पांडे, कमलेश्वर शर्मा, अखिलेश यादव, सुनील साहू,अजय श्रीवास्तव ,शबीहूल हसन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।