बेहट। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम भोजेवाला के पास से तीन नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से कुल 73 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर व एक मोटरसाईकिल बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को कोतवाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास कुमार हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, गोविंद कुमार ,अनुज कुमार राहुल राणा व कांस्टेबल संजू सेम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भोजेवाला में चैराहे के पास से चैकिंग के दौरान कर रहें थे।read more:https://pahaltoday.com/collision-between-two-cars-near-the-ganga-expressway-in-badaun-four-people-including-the-bisauli-mla-injured/एक बाइक पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये पुलिस ने उन्हें रोक लिया था और पूछताछ की। पुलिस द्वारा पूछने पर पकड़े गये व्यक्तियों ने अपने नाम तौसिफ पुत्र फय्याज निवासी ग्राम गोगवान थाना कैराना जनपद शामली, मुजक्किर पुत्र साजिद निवासी ग्राम तिगरी थाना नकुड जनपद सहारनपुर व मुर्तजा पुत्र यासीन निवासी ग्राम रीढी मोहउद्दीनपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 मोटरसाईकिल व कुल 73 ग्राम स्मैक पाऊडर (तौसिफ से 25 ग्राम, मुजक्किर से 23 ग्रामॉ व मुर्तजा से 25 ग्राम स्मैक पाऊडर बरामद की है गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।