मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत खुशबू कर्णवाल सामाजिक कल्याण एवं शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित

Share
बिजनौर । मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए विदुर सभागार, बिजनौर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी जसजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पुलिस अधीक्षक  अभिषेक झा तथा मुख्य विकास अधिकारी  रणविजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर यूनिवर्सल एकेडमी, बिजनौर की प्रबंधक  खुशबू कर्णवाल को शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं निस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
read more:https://pahaltoday.com/gajmitra-and-haathi-mero-saathi-will-join-forces-to-resolve-the-human-elephant-conflict-along-the-india-nepal-border/ खूशबू कर्णवाल लंबे समय से शिक्षा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही हैं। समारोह में सम्मानित सभी महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। यह सम्मान उन महिलाओं के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है, जो अपने समर्पण, सेवा और उत्कृष्ट कार्यों से निरंतर समाज को नई दिशा प्रदान कर रही हैं।
ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *