भदोही। काशी नरेश विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर में प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद यादव ने नए प्राचार्य का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। अभी तक प्राचार्य रहे प्रोफेसर रमेशचंद्र यादव का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया। उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशानुसार, उन्हें इस सत्र तक विभागीय शिक्षण कार्य पूर्ण कराने के लिए सत्र लाभ प्रदान किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/अब विश्वविद्यालय के प्राचार्य के समस्त दायित्वों का निर्वहन प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे। पूर्व प्राचार्य ने उन्हें विधिवत प्रभार हस्तांतरित कर दिया है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नए प्राचार्य को माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। उन्होंने प्रोफेसर यादव को नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।