सोशल मीडिया रिस्पांस में भदोही पुलिस अव्वल, एसपी अभिनव त्यागी ने पुलिस टीम को दी बधाई

Share
भदोही। जनपदीय पुलिस ने सोशल मीडिया रिस्पांस के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अगस्त 2026 की आधिकारिक रैंकिंग में भदोही पुलिस को मिर्जापुर रेंज में प्रथम, वाराणसी जोन में चतुर्थ और उत्तर प्रदेश में 23वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह रैंकिंग डीजीपी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण और बेहतर रिस्पांस टाइम के आधार पर जारी की गई है।
एसपी अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन व एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण और सोशल मीडिया सेल प्रभारी प्रवीण कुमार राय के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल की गई। भदोही पुलिस आमजन की समस्याओं के डिजिटल माध्यम से त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। टीम ने औसत रिस्पांस टाइम को 10 मिनट से कम (9 मिनट 14 सेकंड) बनाए रखा है, साथ ही लंबित मामलों को शून्य पर रखा गया है, जो टीम की सजगता को दर्शाता है। एसपी ने इस प्रदर्शन के लिए पूरी पुलिस टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनका लक्ष्य मिर्जापुर रेंज और वाराणसी जोन में शीर्ष प्रदर्शन को बनाए रखते हुए प्रदेश में टॉप-10 में जगह बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *