उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कांठ विधान सभा क्षेत्र से विधायक कमाल अख्तर को विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति का सदस्य नामित किया गया है। उनके समिति का सदस्य नामित होने से समाजवादी पार्टी में जश्न का माहौल है।उत्तर प्रदेश विधानसभा ने 23 जुलाई 2026 को विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति के सदस्यों की घोषणा की, जिसमें कांठ विधान सभा से विधायक कमाल अख्तर का नाम शामिल है।यह समिति विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत होने वाले कार्यों के नियमों, दिशा निर्देशों और संशोधनों की समीक्षा करती है और ग्रामीण विकास विभाग के प्रशासनिक अधिकारी की तकनीकी सहायता के लिए सचिवीय स्तर पर जुड़े होते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ कांठ विधायक के सचिवीय स्तर पर जुड़ने से क्षेत्र में जश्न का माहौल है। विधायक ने बताया कि सचिवालय ने जो जिम्मेदारी मुझे सोंपी है, उसे ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में आगामी 1 अगस्त को विधानसभा भवन लखनऊ में प्रस्तावित बैठक में विधायक कांठ को पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया है।