कायमगंज तंबाकू गोदाम हत्याकांड: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Share
 क्षेत्र के जौंरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम में पुरानी रंजिश ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया था, जहां एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज घटना में मृतक का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम उलियापुर निवासी बांकेलाल अपने भाई राजकुमार के साथ चोरी हुए भैंसा की तलाश में जौंरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम पहुंचा था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने दोनों भाइयों को गोदाम के भीतर बंद कर लिया और लाठी-डंडों से जमकर कर पीटा। इस हमले में बांकेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं उसके भाई राजकुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगभग 10 घंटे तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।मृतक के भाई विपिन की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम मालिक संजय अग्रवाल सहित 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनमें से आरोपी करन, पुष्पेंद्र और शनि की पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत आरोपियों की भतीजी के साथ हुई मारपीट से हुई थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/unidentified-people-set-fire-to-two-vehicles-and-a-hut-at-night/प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा।इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *