संविधान शिल्पी बाबा अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कायमगंज में उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभा यात्रा और जन चेतना रैली आयोजित

Share

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कायमगंज नगर में उत्साह, श्रद्धा और जनसहभागिता का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर बौद्ध विहार पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह से ही श्रद्धालुओं का प्रतिमा स्थल पर तांता लगा रहा। लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान शिल्पी को नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद “जन चेतना दिवस” के रूप में जयंती मनाते हुए भव्य रैली निकाली गई।read more:https://khabarentertainment.in/bijnor-police-achieves-major-success-inter-state-flat-thief-gang-busted-3-arrested/शोभा यात्रा में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें बाबा साहब के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक चित्र, बड़े-बड़े होर्डिंग्स और सामाजिक संदेशों से सजी प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली में शामिल युवा “बाबा साहब अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों के साथ पूरे जोश में नजर आए।यह शोभा यात्रा बौद्ध विहार कंपिल बाईपास मार्ग से प्रारंभ होकर टीपी चौराहा, नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सराय पटेल और जटवारा रोड पहुंची। इसके बाद सहकारी चीनी मिल परिसर के प्रवेश द्वार स्थित दूसरी अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पुनः माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया।कार्यक्रम का मुख्य संयोजन बौद्ध महासभा द्वारा किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक की पुत्री मारिया आलम अपने समर्थकों के साथ शामिल रहीं। साथ ही भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में खुश नवाज खां, हास्य कवि सुनीत सिद्धार्थ, दुर्योधन, अमित उर्फ सोनू, पिंटू जाटव, रामगोपाल (शिक्षक), रामशंकर, रामसिंह एडवोकेट, उपेंद्र लोधी, सनी गौतम, अनुज गौतम, हर्षवर्धन, अनुज वर्मा, चंद्रकांति, विजय लक्ष्मी, नंदनी (स्टूडेंट), अंजली गौतम, अनुपम जाटव, निशा गौतम, प्रेमवती, नीलम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के संदेश गूंजते रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *