मऊ बस अड्डे से अपहरण के आरोपी को जंगीपुर पुलिस ने दबोचा, पीड़िता सकुशल बरामद

Share
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जंगीपुर पुलिस टीम ने अपहरण से जुड़े मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।read more:https://pahaltoday.com/heavy-vehicles-taken-action-against-in-drink-and-drive-campaign-dozens-challaned/पुलिस के अनुसार थाना जंगीपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 59/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित कार्रवाई करते हुए 18 मई 2026 को उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय मय हमराह टीम ने अभियुक्त राघवेन्द्र प्रताप उर्फ गोलू पुत्र विनोद राम निवासी ग्राम इमकियाडीह थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ को मऊ बस अड्डा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस अभिलेख के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना जंगीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 59/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस दर्ज है।  कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय, महिला आरक्षी प्रियंका शुक्ला सहित थाना जंगीपुर पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *