तेरहवीं का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, मामा गंभीर घायल

Share
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद इलाके में सोमवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय लक्ष्मीनारायण गुप्ता अपने मामा जयप्रकाश गुप्ता के साथ बाइक से भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों अपने घर में होने वाले तेरहवीं कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे।read more:https://pahaltoday.com/on-the-instructions-of-mayawati-vipin-diwan-was-declared-the-bsp-candidate-from-assembly-59/प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सकलेनाबाद इलाके में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे लक्ष्मीनारायण गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके मामा जयप्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विशेश्वरगंज चौराहे के पास से रोडवेज बस और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मीनारायण गुप्ता कोलकाता में नौकरी करते थे और परिवार में होने वाले तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *