मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन जलाधिवास संस्कार

Share

गंगोह। नानौता रोड़ स्थित सेक्टर 99 के नवनिर्मित शिव शक्ति मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन जलाधिवास संस्कार संपन्न हुआ। वैदिक परंपराओ के अनुसार मंदिर परिसर में मंडप वेदी पूजन भी कराया गया। यज्ञाचार्य आचार्य अनुज शर्मा के मार्गदर्शन में विद्वान आचार्यों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया। टीम में पंडित जगपाल शर्मा, पंडित अनिल जमदग्नि, सचिन दिक्षित, गोपाल शर्मा, अमित शर्मा, दीप शर्मा और स्वामी हरे कृष्णा महाराज शामिल थे, जिन्होंने पूजा की सभी विधियों पूरी की। read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/मुख्य यजमान रामगोपाल सैनी, बिजेंद्र रोहिला, आनंद सक्सैना, नितिन कुमार, पल्लवी और जयराज, गीता सिंह सहित कई अन्य श्रद्धालुओं ने पूजन में हिस्सा लिया। यज्ञ और पूजा के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की आराधना करते हुए परिवार तथा समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सुशील, देवीचंद, संदीप, सेवकराम, प्रमोदेवी, कमलेश, पूनम, मंजू, खुशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *