आसमान से बरसे फूल, बोल बम से गूंजा घंटाघर

Share

सहारनपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शुक्रवार को सहारनपुर के घंटाघर चैक पर शिवभक्त कांवड़ियों के सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। आसमान से फूल बरसते ही कांवड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। पूरा घंटाघर क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा को देखने के लिए कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। फूलों की वर्षा होते ही कांवड़ियों ने जयकारे लगाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान घंटाघर चैक का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। पुष्पवर्षा ने कांवड़ यात्रा के धार्मिक उत्साह और उल्लास को और बढ़ा दिया।
डीआईजी ने मौके पर परखी व्यवस्थाएं………read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपुष्पवर्षा के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ घंटाघर चैक पहुंचे। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। डीआईजी ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सतर्क रहने और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए।
सुरक्षा और सुगम यातायात पर जोर………
डीआईजी ने भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बना। वहीं पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच सहारनपुर का कांवड़ मार्ग श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे, ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित और सकुशल संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *