60 एकड़ में बनेगी 574 क्षमता की जेल, 209 करोड़ आएगी लागत: जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह

Share

भदोही। जिले को जल्द ही नई हाईटेक जिला कारागार की सौगात मिलने वाली है। प्रदेश की योगी सरकार ने जेल निर्माण के लिए पहले चरण में 73.21 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। करीब 209.18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह जिला जेल भदोही तहसील के मुसीलाटपुर में 60 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी। इसकी क्षमता 574 बंदियों की होगी। जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शासन से प्रथम किस्त के रूप में 73.21 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं। धनराशि मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया में तेजी आएगी। पीडब्ल्यूडी द्वारा जल्द ही निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ उन्होंने बताया कि नई जेल पूरी तरह से हाईटेक और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था से लैस होगी। जेल परिसर में हाईटेक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, डिजिटल सुरक्षा तंत्र, मजबूत परिधि दीवार, आधुनिक बैरक, प्रशासनिक भवन, चिकित्सा इकाई, रसोईघर सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे बंदियों की सुरक्षा और निगरानी पहले से अधिक प्रभावी होगी। जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में बंदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई जेल का निर्माण बेहद जरूरी है। नई जेल बनने से बंदियों के रहने, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी सुविधाओं में काफी सुधार होगा। प्रदेश सरकार जेलों के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दे रही है और भदोही की जेल को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *