बहनों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधियों के साथ डॉ विकास गुप्ता के कलाई पर बांधी राखी

Share
भदोही। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन स्थानीय स्तर पर पारिवारिक वातावरण में पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्काई हाई इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास गुप्ता के आवास पर विशेष पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां बहनों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधियों के साथ उनकी कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/डॉ. विकास गुप्ता ने बहनों को स्नेहपूर्ण आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए और सदैव उनकी सुरक्षा एवं संबल बने रहने का वचन दिया। इस अवसर पर डॉ विकास गुप्ता ने कहा रक्षाबंधन का पावन पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा, स्नेह और पारिवारिक एकता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने पारिवारिक दायित्वों और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्य व परिजन उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *