पुलिस ने लूट का खुलासा, 3 आरोपियों को दबोचा 

Share
भदोही। कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी, पायल, बैग और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया। पुलिस के अनुसार बीते 21 अगस्त को आवेदक कमलाकांत बारिक पुत्र स्व.गंगाधर बारिक निवासी बालासोर, उड़ीसा ने बताया कि वह अपनी बहन से मिलकर उड़ीसा जाने के लिए भदोही रेलवे स्टेशन जा रहा था। रात करीब 8 बजे कस्तूरीपुर में साधन न मिलने पर वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी हरे रंग के ट्रैक्टर संख्या यूपी-70 डीएस-6749 पर सवार दो व्यक्तियों ने उसे बैठा लिया। भदोही पहुंचने से पहले कच्ची सड़क से ग्राम रया के पास ले जाकर उसका मोबाइल, 700 रुपए नकद व बैग छीन लिया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, 10वीं-12वीं व स्नातक की मार्कशीट, कपड़े और पायल थी। इस संबंध में कोतवाली में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देशन और एएसपी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस लूट के माल की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मुकदमे के आरोपी नई बाजार में बोरिंग का काम कर रहे हैं। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर 3 अभियुक्तों मिथुन कुमार गौतम निवासी मुस्तफाबाद, जौनपुर, अजीत गौतम (19) निवासी शीतलगंज अहिरौली, मड़ियाहूं, जौनपुर व कमलेश जायसवाल (22) निवासी शीतलगंज अहिरौली, मड़ियाहूं, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1700 रुपए नकद, वीवो कंपनी का मोबाइल, सफेद धातु की पायल, काले रंग का बैग जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी और 4 अंकपत्र बरामद किए। घटना में प्रयुक्त न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर यूपी-70 डीएस-6749 को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बोरिंग ट्रैक्टर से आते समय अकेले खड़े युवक को बैठाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था और नकदी आपस में बांट ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *