जमानियां। तहसीलदार राम नारायण वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान, राजस्व अमीन अरुण कुमार सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सबलपुर कला का नौका विहार के माध्यम से निरीक्षण किया। बताया जाता है। कि विकास खंड अंतर्गत ग्राम सबलपुर कला गांव में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिसके बाद तहसीलदार राम नारायण वर्मा क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान, पुलिस अधिकारी के साथ राजस्व अमीन अरुण कुमार सिंह के साथ लगातार नांव के जरिए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ जिला अधिकारी के निर्देश पर एवं एसडीएम जमानियां निधि के कुशल मार्ग दर्शन के बाद लगातार सबलपुर कला गांव के संभावित बाढ़ और कटान वाले स्थानों का नांव व अन्य माध्यमों से व्यापक निरीक्षण किया है। सबलपुर कला में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन द्वारा राहत सामग्री कीट का वितरण भी किया जा रहा है इस संबंध में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि बाढ़ चौकियां सक्रिय होने के साथ कर्मचारी लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए। बाढ़ राहत सामग्री, शरणालय और चौकियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा है। उन्होंने लोगों से अपील किया है। कि सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को पूरी सतर्कता बरतने, खुद को सुरक्षित रहने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।