*फिरोजाबाद*। थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भोजपुरा मोहल्ला, स्टेशन रोड निवासी बुद्धा पुत्र रामबाबू को गिरफ्तार किया गया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके विरुद्ध थाना दक्षिण में मुकदमा अपराध संख्या 927/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार, प्रभूदयाल और रोहित शामिल रहे।