नई दिल्ली । मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़े चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए उन्हें वापस जेल भेजने का आदेश दिया है। अदालत ने कर्ज चुकाने के वादों का लगातार उल्लंघन करने पर राजपाल यादव के रवैये को बेहद संदिग्ध बताया। मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव द्वारा दायर की गई सभी 21 याचिकाओं को खारिज कर दिया है, और सेशंस कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए उन्हें प्रत्येक मामले में तीन महीने के कारावास की सजा काटने तथा 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया है। ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। दालत ने राजपाल यादव के उस कथित बयान पर भी कड़ा संज्ञान लिया जिसे रिकॉर्ड पर लिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे पांच बार जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन एक पैसा भी नहीं देंगे।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/
इस मामले में राजपाल यादव की पत्नी राधा राजपाल यादव भी आरोपी हैं, जिन्हें कोर्ट ने राहत न देते हुए प्रत्येक मामले में 5 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान जब अभिनेता के वकील ने प्रोबेशन रिहाई की मांग की तो अदालत ने उनकी इस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने इस बात पर कड़ा संज्ञान लिया कि अभिनेता ने अदालत से किए गए अपने वादों को बार-बार तोड़ा है और अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया है। अदालत ने राजपाल यादव के उस कथित बयान पर भी कड़ा संज्ञान लिया जिसे रिकॉर्ड पर लिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे पांच बार जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन एक पैसा भी नहीं देंगे। यह पहली बार नहीं है जब राजपाल यादव को इस विवाद में जेल जाना पड़ सकता है। इससे पहले नवंबर 2018 में, 5 करोड़ के मूल कर्ज को न चुका पाने के कारण दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सिविल जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद फरवरी 2026 में, अदालत द्वारा समय बढ़ाने की याचिका खारिज होने पर, राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। जेल जाते वक्त भावुक हुए थे यादव पिछली बार तिहाड़ जेल जाने से पहले राजपाल यादव काफी भावुक नजर आए थे। उन्होंने हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वे बेहद गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं और उनके पास कर्ज चुकाने के लिए बिल्कुल पैसे नहीं बचे हैं। उनकी इस स्थिति को देखते हुए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जैसे कई बड़े सितारे उनके समर्थन में आगे आए थे।