बकरीद से पहले गो तस्करी पर सख्ती की मांग, हिंदू रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन

Share
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। जनपद में गो तस्करी एवं गो हत्या पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित था, जिसमें बकरीद के दौरान अवैध पशु कटान और गो तस्करी की आशंका जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।read more:https://pahaltoday.com/dms-unique-initiative-for-petroleum-conservation-and-environmental-protection/
संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और गो हत्या से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा गो तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने से किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकता है। साथ ही संगठन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *