गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है, 102 बाढ़ चौकियां बनाई गईं, जिस पर 102 मेडिकल टीम तैनात है तथा 17 मोबाइल मेडिकल टीम/ सचल चिकित्सा दल भी तैनात है। 24 घंटे इलाज की व्यवस्था है, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर रामकुमार ने सैदपुर के प्रभावित क्षेत्र के हथौड़ा ग्राम सभा व पटना ग्राम सभा की चौकियों का निरीक्षण किया जिसमें डॉक्टर स्टाफ नर्स फार्मासिस्ट आशा सहित सभी चिकित्सा की टीम मौजूद मिली तथा पर्याप्त मात्रा में दवाई भी उपलब्ध थी।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteमौके पर मरीज का हेल्थ चेक अप कराकर दवा ले रहे थे। गाजीपुर के सीएमओ डॉक्टर रामकुमार ने बताया की बाढ़ से निपटने और पीड़ितों तक स्वास्थ्य संबधित मदद पहुंचाने के लिए सभी चौकिया पर मेडिकल टीम अलर्ट मोड पर है।तथा साथ ही साथ जनपद के समस्त 17 सचल चिकित्सकीय दल अलर्ट मोड पर हैं। प्रत्येक बाढ़ चौकी पर डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गईं है।ताकि किसी भी आपात स्तिथि में बाढ़ पीड़ितों तक सीधे मदद पहुंचाई जा सकें।