लगातार बारिश का कहर: जर्जर मकान की छत ढही, परिवार बाहर होने से टला बड़ा हादसा

Share
क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के आशियानों पर भी भारी पड़ने लगी है। गुरुवार दोपहर ग्राम आफसाबाद भवन उर्फ गांवड़ी में एक जर्जर कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
गांवड़ी निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और पांचों बेटियां पास में रहने वाले उनके बड़े भाई के घर गई थीं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
दोपहर करीब दो बजे लगातार हो रही तेज बारिश के चलते लकड़ी के सोठों पर टिकी मकान की पुरानी छत अचानक ढह गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में मदद की।घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल नीरज कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे प्रशासन को भेजा जाएगा ताकि शासन की नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *