हर घर जल योजना: खोदे गए गड्ढे बने परेशानी का कारण

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत खैराही में हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद कई स्थानों पर गड्ढों को बिना भरे ही छोड़ दिया गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि खैराही में विजय कुमार के घर के पास पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी उसे नहीं भरा गया। रात के समय छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह गड्ढा खतरा बना हुआ है।read more:https://pahaltoday.com/a-joint-police-team-of-ahraura-police-station-and-sogsurveillance-recovered-1075-bottles-of-illicit-english-liquor-from-03-four-wheelers/लोगों को आशंका है कि अंधेरे में कोई भी इसमें गिरकर घायल हो सकता है। ग्रामीण अमेरिका, बुधई, अशोक, जब्बार, शिवप्रसाद, रामइकबाल, फिरोज, सियाराम, आजाद, विनोद, कुसुमलता, छोटेलाल और विजय समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढा भरवाने की मांग की है। इस संबंध में जीवीपीआर कंपनी के अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई कराई गई थी और कार्य पूरा होने के बाद गड्ढे को भरवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *