भदोही। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के शनिवार को गोपीगंज नगर में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रपति अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता जननायक राहुल गांधी लगातार युवाओं की आवाज को उठा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी के लिए काम करते हुए युवाओं के मुद्दे को लेकर संघर्ष करें। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प व्यक्त किया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ स्वागत एवं अभिनंदन के बाद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाहन से वाराणसी के लिए निकल गए। कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष माबूद खां, राकेश मौर्य, राजेंद्र दुबे राजन, मुशीर इकबाल, स्वालेह अंसारी, सिद्धार्थ मिश्र, मृत्युंजय सिंह टोनी, परवेज हाशमी, चंद्रेश तिवारी, संतोष बघेल, आकाश मिश्र, आनंद मौर्य, नागेश अग्रहरि, बाबू, बसर खां, आशीष जायसवाल, अनिल प्रजापति, सत्यम गुप्ता, सचिन मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।