9.96 लाख की लागत से नवनिर्मित पुलिया का हुआ भव्य लोकार्पण

Share

बाराबंकी। विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत बबुरीगांव के मजरे विशेश्वरपुरवा में विकास और जनकल्याण को नई दिशा देते हुए नवनिर्मित पुलिया का भव्य लोकार्पण शनिवार को संपन्न हुआ। देवा ब्लॉक के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन किया गया। क्षेत्र के सतत विकास को समर्पित इस परियोजना का निर्माण 15वें/पंचम राज्य वित्त आयोग योजना (वर्ष 2024-25) के अंतर्गत कराया गया है। कुल 9.96 लाख की पारदर्शी लागत से तैयार हुई इस आधुनिक पुलिया के बन जाने से स्थानीय निवासियों एवं ग्रामीणों को वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। लोकार्पण समारोह के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना और हर ग्रामीण तक सुगम आवागमन की व्यवस्था पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ उन्होंने कहा कि देवा विकास खण्ड की सभी ग्राम पंचायतों व क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के 100 प्रतिशत विकास कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं। विकास के क्रम में ब्लाक प्रमुख ने बताया कि पंद्रहवें/पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत 9.96 लाख का बेहतर उपयोग किया गया है। उन्होंने अपने संबोधन में बताया की विशेश्वरपुरवा और आसपास के ग्रामीणों के लिए सुरक्षित व सुगम मार्ग का निर्माण और विकास हमारी प्राथमिकता है। ब्लॉक प्रमुख द्वारा देवा क्षेत्र में अब तक लगभग 22 करोड़ के अभूतपूर्व विकास कार्य कराने की बात कही गई। कार्यक्रम में विकास खण्ड देवा के प्रतिनिधियों के साथ हीरालाल, मंशाराम, राम तीरथ, मनीराम, परशुराम, डॉ भानु प्रताप, राजबहादुर, रामू यादव, आनन्द प्रधान देवगांव, रामनाथ यादव, बीडीसी शहाबुद्दीन, घनश्याम यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने जन-प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *