मंगलगीतों के बीच संपन्न हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

Share

सोनभद्र। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को विकास बैकेट मुसही (चुर्क रोड) रॉबर्ट्सगंज में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक वैवाहिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कुल 60 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
समारोह में 58 हिंदू एवं 2 मुस्लिम जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों एवं परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। आयोजन स्थल पर मंगलगीतों, शुभकामनाओं और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवविवाहित जोड़ों के साथ उनके परिजन भी इस यादगार पल के साक्षी बने। कार्यक्रम में सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक भूपेश चैबे, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सफल एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/समारोह में विकासखंड रॉबर्ट्सगंज के 32, चतरा के 13, नगवां के 5, नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज के 8 तथा नगर पंचायत चुर्क के 2 जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग एवं पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 64 हजार रुपए सीधे कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं, जबकि 21 हजार रुपये मूल्य की गृहस्थी एवं उपहार सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। शेष राशि विवाह आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय की जाती है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 24 जून को दुद्धी तथा 29 जून को शाहगंज में भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *