बाराबंकी। विधानसभा रामनगर मे घाघरा नदी मे आई बाढ़ की विनाशकारी धारा में फंसे ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों की वास्तविक स्थिति एवं नुकसान की जानकारी के लिए पाटÊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पाटÊ के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने ग्राम हेतमापुर पहुंच कर घाघरा नदी द्वारा की जा रही कटान और उससे हो रहे नुकसान कोई नजदीक से देखते हुए कटान से बेघर हुए परिवारों ग्राम वासियों से मिलकर परिवारों की समस्याओं को सुनते हुए जरूरतमंदों में राहत सामग्री वितरित कर मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से कटान को रोकने के निर्देश दिये। इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र गौतम जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रधान जिला सचिव अतीक चैधरी रामवीर सिंह यादव शेखर पाल शिवेंद्र सिंह प्रभात सिंह अनिल यादव प्रधान अतुल सिंह सानू सिंह राठौड़ नंदलाल गौतम प्रभात सिंह अखंड प्रताप सिंह प्रभात शुक्ला रामकृपाल यादव राजेश वर्मा पूर्व प्रधान अर्चित यादव सरोज वर्मा शिवकुमार गौतम संजय चैहान मयाराम यादव ज्ञान चैहान अशफÊ लाल यादव इस्लामुद्दीन मोहम्मद इश्तियाक मोहम्मद असलम छंगा प्रधान आदि लोगों ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित की।