सीएम से मिला जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधि मण्डल, जनकल्याणकारी निर्णयों के लिए जताया आभार

Share

रामसनेहीघाट-बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बाराबंकी के जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न जनहित एवं जनकल्याणकारी विषयों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री को महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
शिष्टाचार भेंट में दरियाबाद विधानसभा विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, विधायक दिनेश रावत तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपने-अपने क्षेत्र एवं आयोग के कार्यकलापों से अवगत कराया। साथ ही राशन डीलरों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि सहित सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के हित में लिए जा रहे निर्णयों से आमजन एवं कर्मचारियों में सकारात्मक संदेश जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *