गाज़ीपुर को मिला नया ड्रग इंस्पेक्टर, रजत कुमार पांडेय ने संभाला कार्यभार; दवा कारोबारियों में जगी नई उम्मीद

Share
गाज़ीपुर। जनपद में लंबे समय से रिक्त चल रहे ड्रग इंस्पेक्टर के महत्वपूर्ण पद पर मंगलवार को रजत कुमार पांडेय ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने के साथ ही औषधि विभाग को नियमित अधिकारी मिल गया है, जिससे विभागीय कार्यों में गति आने और दवा व्यवसाय से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन की उम्मीद बढ़ गई है।ज्ञात हो कि पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार मौर्य के पिछले माह स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त हो गया था। पद खाली होने से लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं, औषधि निरीक्षण, विभागीय अनुमतियों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। अब नए अधिकारी की नियुक्ति से दवा व्यवसायियों सहित आम लोगों को भी राहत मिलने की संभावना है।कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी, गाज़ीपुर के पदाधिकारियों ने रजत कुमार पांडेय का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ सोसायटी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विभाग और दवा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी केवल औषधि प्रतिष्ठानों के निरीक्षण तक सीमित नहीं होती, बल्कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, नकली एवं अवैध दवाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखना, औषधि अधिनियम का कड़ाई से पालन कराना तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा भी उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है।दवा कारोबारियों ने उम्मीद जताई कि नए ड्रग इंस्पेक्टर के कार्यकाल में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही लाइसेंस, नवीनीकरण और अन्य विभागीय प्रक्रियाओं में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान होगा, जिससे दवा व्यवसायियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जनपद में नई नियुक्ति को औषधि प्रशासन के लिए एक सकारात्मक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *