गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर जनपद के विभिन्न सेक्टरों में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। सेक्टर सबुआ एवं नारी पंचदेवरा में आयोजित गोष्ठियों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के संयोजक सिहासन यादव एवं खुर्रम अली रहे, जबकि मंच संचालन किसान नेता अमरनाथ यादव ने किया। सेक्टर सबुआ में गोष्ठी की अध्यक्षता सपा नेता विजय शंकर चौरसिया तथा नारी पंचदेवरा में पहलवान उमेश यादव ने की।read more:https://khabarentertainment.in/unidentified-people-set-fire-to-two-vehicles-and-a-hut-at-night/गोष्ठी में मुख्य रूप से अखिल भारतीय यादव महासभा, गाजीपुर के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार यादव (सुजीत साइकिल) ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन शिक्षा, संघर्ष और सामाजिक न्याय की मिसाल है। “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।सुजीत कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित, शोषित और दलित वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक समाज जातिविहीन नहीं होगा, तब तक वास्तविक समानता स्थापित नहीं हो सकती। समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए उन्होंने युवाओं से जागरूक होने का आह्वान किया।अन्य वक्ताओं में विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, महिला सभा प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू, सपा वक्ता डॉ. समीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रामबचन यादव एवं सपा नेता राजकुमार पाण्डेय ने भी बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को आज के समय की आवश्यकता बताया।गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था और उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का कार्य किया। वे बहुभाषी, विद्वान, अर्थशास्त्री एवं महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत को एक सशक्त संविधान प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और देश को शिक्षित, संगठित एवं समतामूलक बनाने का आह्वान किया।read more: https://khabarentertainment.in/retired-teachers-were-given-a-warm-farewell-at-the-felicitation-ceremony-their-services-were-remembered/इस अवसर पर रीता देवी, रामाश्रय यादव, जोरावर यादव, सीताराम, गोलू बनवासी, अभिषेक बिट्टू, पिंटू राम, जेपी यादव, राजाराम, चन्द्रदेव यादव, देवमुनि यादव, प्रमोद टुन्नू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।