भारत रत्न B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर थाना क्षेत्र जहानगंज के ग्राम बहोरना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुर विधानसभा के विधायक Nagendra Singh Rathore तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष Fatehchand Rajput मौजूद रहे।कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समिति द्वारा किया गया, जिसका संयोजन अनिल कुमार सुमन ने किया। इस दौरान 101 गरीब विधवा महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया, वहीं चार दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इसके साथ ही मेधावी छात्र आशीष कुमार को ₹10,000 का चेक देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा रूपी शेरनी का दूध” हर बच्चे तक पहुंचना चाहिए, जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग सशक्त बन सके।वहीं विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि B. R. Ambedkar केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के वास्तविक शिल्पकार थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की विचारधारा समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित है, जो आज भी देश के विकास की आधारशिला है।read more:https://khabarentertainment.in/a-special-event-was-organised-on-the-occasion-of-ambedkar-jayanti-baisakhi-and-jallianwala-bagh-memorial-day/कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद चंद्र गौड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।