भदोही। जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को प्रातः 8 बजे गंगा का वर्तमान जलस्तर 78.32 मीटर दर्ज किया गया। चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर और खतरे का निशान 81.20 मीटर है।फिलहाल अभी नदी चेतावनी बिंदु से करीब दो मीटर नीचे बह रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन ने निचले इलाकों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन जलस्तर बढ़ रहा है।
read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/
प्रशासन द्वारा लगातार जलस्तर की निगरानी की जा रही है। तटवर्ती गांवों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी होने की संभावनाएं जताई जा रही है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में बाढ़ आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समस्त व्यवस्थाओं की सतत निगरानी भी की जा रही है।जनपद की तीनों तहसीलों में 22 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। वैसे गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर लोग चिंतित भी हैं।